12 अप्रैल को एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण करने का प्रयास करने के दो आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बालीडीह थाना क्षेत्र की है. महिला ने 12 अप्रैल की शाम को मामला दर्ज करवाया गया. उसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया.काण्ड की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा नवीन कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी, बालीडीह थाना के नेतृत्व में बालीडीह थाना के पदाधिकारियो एंव कर्मियों को मिलाकर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर घटना में संलिप्त प्राथमिकी अभियुक्त कृष्णा कपरदार, उम्र 32 वर्ष, पिता-नारायण कपरदार, सा० ग्राम चैनपुर और अमित कुमार मण्डल, पिता-संतोष कुमार मण्डल, सा० ग्राम गुड़गुड़ी, दोनो थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो को 12 अप्रैल की रात्रि में ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया एवं इनके निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचने के लिए उपयोग किया गया मोटसाईकिल एवं दो मोबाईल जब्त किया गया। इस प्रकार इस घटना में त्वरित कारवाई करते हुए संलिप्त अभियुक्तो को 12 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया तथा अग्रतर कारवाई की जा रही है। छापामारी दल में पु०नि० नवीन कुमार सिंह, थाना प्रभारी बालीडीह थाना, पु०अ०नि० संदीप कुमार, पु०अ०नि० अजय कुमार राय, पु०अ०नि० जितेन्द्र कु० यादव, स०अ०नि० अजय कुमार पासवान आदि शामिल थे.
Tags
क्राइम
