महुआ चुनने गई महिला को हाथियों ने कुचला, गोमिया–पेटरवार क्षेत्र में हाई अलर्ट


गोमिया के ग्राम जागेश्वर निवासी स्वर्गीय मेघनाथ महतो की पत्नी थकनी देवी उम्र 46 वर्ष को रविवार को हाथियों के द्वारा जंगल मार दिया गया है। वह महुआ चुनने के लिए गए हुई थी, इसी दरमियान यह घटना घटित हुई है। इसलिए जागेश्वर विहार के थाना प्रभारी की ओर से सभी जगेश्वर विहार वासियों से निवेदन किया गया है कि सभी अपने घर में ही रहें। अभी भी हाथी पुराना रेलवे फाटक के आगे सहेदा, तिलैया और जागेश्वर के बीच स्थित जंगलों में भ्रमणशील है।हाथी कई झुंडों में बंट गए हैं। इसलिए आप लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर जंगलों की ओर न जाएं, विशेष कर महुआ चुनने के लिए तो एकदम नहीं जाएं, क्योंकि कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है।

महुआ चुनने जंगलों में नहीं जाएं      

​गोमिया रेंज: जगेश्वर, सेहेदा और तिलैया के आस-पास हाथी अलग-अलग झुंडों में बंटे हुए हैं। पेटरवार क्षेत्र: अरजुआ के पास एक अकेला हाथी देखा गया है (अकेला हाथी अक्सर अधिक खतरनाक होता है)। सख्त हिदायत है कि महुआ चुनने या किसी भी अन्य काम से जंगल की तरफ बिल्कुल न जाएं। रात के समय घरों से बाहर न निकलें और पक्के मकानों में ही रहें।


और नया पुराने