दंपति के साथ मारपीट मामले में एक आरोपी गया जेल


बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र अंतर्गत आज एक दंपति के साथ मारपीट का मामला सामने आया। वह भी मामला ऐसा की सहायता करने की मकसद से निकल कर दंपति घर से बाहर आए और तभी मनचलों ने पिटाई कर दी।  पुलिस ने इस मामले में अमन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बोकारो के सेक्टर -12 थाना क्षेत्र के सेक्टर - 12 A/ 1061 के निवासी इकबाल सिंह को आज एक एक्सीडेंट की आवाज सुनाई दी, तो वे बाहर आए। देखा कि एक कार ने पड़ोसी के दीवार को जबरदस्त ढंग से ठोक दिया है। उन्होंने सहायता करने की सोची तो कार चालक उन पर ही आरोप लगाकर उनसे मारपीट करने लगा। 

आधा दर्जन से अधिक मामलों में जेल जाने का रहा है इतिहास 

इस बाबत इकबाल सिंह और उनकी पत्नी ने बताया कि उसने ईट से भी मारा। इस हमले से सरदार इकबाल सिंह बुरी तरह घायल हो गए। सदर अस्पताल  में उन्होंने इलाज करवाया। सेक्टर -12 थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया। इस मामले में जेल जाने वाले का आपराधिक इतिहास रहा है. बोकारो के कई थानों में आधा दर्जन आपराधिक मामले इस पर दर्ज है। इस मामले में  सेक्टर - 12 A, काली मंदिर, पटना खटाल के निवासी लाल बाबू राय के पुत्र 23 वर्षीय अमन यादव को पुलिस ने आज जेल भेज दिया।

और नया पुराने