बढ़ती गर्मी को देखते हुए बदला गया स्कूलों का समय


राज्य में बढ़ते गर्मी के प्रभाव को देखते हुए स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है. मंगलवार से सभी सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी स्कूलों में अगले आदेश तक वर्ग केजी से वर्ग 8 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तथा वर्ग 9 से वर्ग 12 तक की कक्षाएं सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। सभी कोटि के सरकारी स्कूलों में कार्यरत शिक्षक दोपहर 1 बजे तक गैर शैक्षणिक कार्यों को करेंगे। 

और नया पुराने