रविवार को बड़ा सड़क हादसा, बस से टकराई बाइक; दो युवक गंभीर रूप से घायल



बोकारो के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल मोड़ के पास बाइक से बस से टक्कर होने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं एनएच - 32 को पूरी तरह से जाम कर दिया गया था. घटना रविवार की है. यह बताया जा रहा है कि पुरुलिया की ओर जा रही शंकर पार्वती नामक बस सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई. बाइक में सवार सकलदेव और चीकू दोनों बुरी तरह से घायल हो गए. जिनका चास के ही एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. घायल के परिजनों ने इलाज में होने वाले क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर सड़क पर ही धरना दे दिया। मौके पर पहुंची पिंड्राजोरा पुलिस परिजनों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। 


और नया पुराने