जेईई मेन परीक्षा सेशन 1 और सेशन 2 के आधार पर मिथिला अकेडमी पब्लिक स्कूल 4/ई के छात्र इशान गुप्ता ने जेईई मेन परीक्षा में 99.2 पर्सेंटाइल लाकर अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने परिवार की ही नहीं बल्कि विद्यालय एवं बोकारो का नाम रोशन किया। माता नीलम गुप्ता एवं पिता नरेश कुमार गुप्ता ने इस सफलता के लिए स्कूल प्रबंध एवं गुरुजनों को इसका श्रेय दिया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने ने अपने संवाद में कहां कि कठिन परिश्रम एवं अथक प्रयास का परिणाम ही है गौरवान्वित पल। उन्होंने शिक्षकों के अथक प्रयासों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ सामूहिक समर्पण और निरंतर परिश्रम का परिणाम होती हैं। सचिव दिलीप कुमार झा ने इस उपलब्धि के लिए बच्चों एवं उनके माता पिता का धन्यवाद किया। उन्होंने मेहनती शिक्षकों के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
Tags
झारखण्ड
