बोकारो के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र खूटाडीह निवासी 18 वर्षीया पुष्पा महतो पिछले 21 जुलाई 2025 से लापता है. जिसकी लिखित शिकायत लापता पुष्पा कुमारी की माता रेखा देवी ने पिंड्राजोरा थाने में दे चुकी है. इसके बावजूद पुलिस अभी तक खोज नहीं पा रही है. उल्टे लापता लड़की के परिजनों को ही तरह-तरह से परेशान करने में लगी हुई है. यह बातें जिला परिषद उपाध्यक्ष बबीता देवी ने प्रेस वार्ता के दौरान कही. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों पहले थाना प्रभारी के द्वारा रेखा देवी चाचा श्वसुर सोनापद महतो को थाने में पूछताछ करने के नाम बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई. जो कि सरासर गलत है. जबकि रेखा देवी निहायत ही गरीब परिवार के हैं.
पुष्पा की खोजबीन करने के बजाए पुलिस उलझा रही है
लापता पुष्पा महतो की माता रेखा देवी ने कहा कि उनकी बेटी का प्रेम प्रसंग दिनेश कुमार नाम के युवक के साथ था. इसलिए हमारी बेटी को गायब करने में उसी का हाथ है. यह बात पुलिस को हमलोग बता भी चुके हैं, लेकिन उसके बाद भी पुलिस उस दिनेश नामक शख्स को बचाने में लगी हुई है. उसी को बचाने के चक्कर में पुलिस हमलोगों को ही परेशान करने में लगी हुई है.
Tags
झारखण्ड
