23 वर्षीय महिला के संदिग्ध मौत, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर किया गया डीसी ऑफिस का घेराव


जरीडीह थाना क्षेत्र के बांधडीह निवासी कुदुस अंसारी की विवाहिता पुत्री 23 वर्षीया रानी परवीन की संदिग्ध मौत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुपुनकी स्थित ससुराल में हो गई. कुदुस अंसारी ने कहा कि वे अपनी बेटी रानी परवीन का विवाह मुस्लिम रिति रिवाज से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुपुनकी निवासी सिद्दीक अंसारी के पुत्र अख्तर रजा के साथ 16 फरवरी 2025 को धूमधाम से किया गया। निकाह के दौरान 1.41000, रुपए के अलावा जेवर मोटरसाइकिल और घरेलू सामान भी दिया गया। मृतका लड़की के घर में शादी का तैयारी चल रही थी, लेकिन लड़की के ससुराल से मायके वालों को फोन आया कि लड़की सिढी से गिर गई है. इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जिसके पश्चात आनन-फानन में लड़की के घर वाले सभी पहुंचे तो लड़की कि मृत्यु हो गई। लड़की के पिता ने आरोप लगाते हुए लड़का और उसके परिवार के कुछ सदस्यों को चिंहित कराते हुए मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया। 


लड़की के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप 

लड़की के पिता का आरोप है कि जब से लड़की का शादी किए हैं, उस समय से लड़के और परिवार वालों के द्वारा बार बार पैसे की  मांग की जा रही थी। एक बार दो लाख रुपए दे भी दिए और तीन लाख की मांग की जा रही थी, घर में शादी समारोह था। तभी फोन आया कि लड़की के घर जाने से पहले तीन लाख रुपए भेज दीजिए, तभी वो  जाएगी। इसी दौरान लड़के के परिवार वालों  ने मार दिया। मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई तो थाना प्रभारी के द्वारा तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर छोड़ दिया गया। इसी संबंध में अपनी बेटी को न्याय  दिलाने को लेकर बोकारो उपायुक्त कार्यालय पर दर्जनों की  संख्या में महिलाएं पुरुषों ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर मुफस्सिल थाना प्रभारी प्रकाश मंडल ने कहा कि घटना 2 मार्च कि रात की है. सूचना मिली तो घटना स्थल पर पहुंचे और मामले कि जानकारी ली परिवार वालों का आरोप है कि लड़की सिढी से गिर गई है, लड़की के पिता का आरोप है कि उसे जान से मार दिया गया है। पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। लड़की के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले का अनुसंधान किया जा रहा है, जो लोग संलिप्त पाए जाते हैं उन्हें भी जेल भेजा जाएगा।

और नया पुराने