उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: नकली विदेशी शराब का अवैध कारोबार पकड़ा गया


सहायक आयुक्त उत्पाद, बोकारो के निर्देशानुसार गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो जिला अंतर्गत सियालजोरी  ओपी थाना क्षेत्र के मूनदनिया बस्ती में छापामारी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान चारदीवारी से घिरे एक एस्बेस्टस निर्मित मकान में संचालित नकली विदेशी शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया. छापामारी के दौरान उक्त स्थल से भारी मात्रा में तैयार विदेशी शराब के साथ-साथ नकली शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री जैसे खाली बोतलें, विभिन्न ब्रांड के स्टीकर, ढक्कन, कारमेल एवं पंचिंग मशीन आदि बरामद किए गए। इस मामले में पचौड़ा बस्ती, थाना हरला निवासी अभियुक्त इरफान अंसारी (पिता – वारिश अंसारी) की संलिप्तता पाई गई है। अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। उल्लेखनीय है कि अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, बोकारो में मामले दर्ज हैं, जिससे उसकी अवैध गतिविधियों में संलिप्तता की पुष्टि होती है।

विशेष टीम द्वारा की गई कार्रवाई

इस सफल छापामारी अभियान का नेतृत्व विनय कुमार सिंह (प्रशिक्षु निरीक्षक, उत्पाद) द्वारा किया गया। टीम में सन्नी विवेक तिर्की (अवर निरीक्षक, तेनुघाट), अमित कुमार गुप्ता (अवर निरीक्षक, सदर अंचल), महेश दास (अवर निरीक्षक, चंद्रपुरा सह बेरमो अंचल) एवं अधीनस्थ उत्पाद बल के जवान शामिल थे। छापामारी के दौरान विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब, ओल्ड मोंक रम (750 ml) – 2 पेटी, 111 व्हिस्की (750 ml) – 4 पेटी, इम्पीरियल ब्लू (375 ml) – 25 पेटी, रॉयल स्टैग (375 ml) – 23 पेटी, आइकोनिक वाइट (375 ml) – 48 पेटी यानि कुल 102 पेटी, 2376 बोतलें (लगभग 918.00 लीटर) बरामद किया गया. 



और नया पुराने