रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर: एक सप्ताह तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों की ओर से जरूरी मेन्टेन्स का काम किया जाएगा। उसे लेकर  25 मई से 31मई तक एक सप्ताह तक कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है. वहीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. 

रद्द की गई ट्रेनों की सूची इस प्रकार है 

ट्रेन संख्या- 68079/68080 (भोजूडीह–चंद्रपुरा–भोजूडीह) मेमू 26 एवं 29 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू 26 एवं 31 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू 28 एवं 31 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर  68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू 25 एवं 28 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन नबंर 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू 27 एवं 30 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर  68056/68060 (टाटानगर–आसनसोल–बाराभूम) मेमू 26 को आद्रा मई में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–आसनसोल–आद्रा खंड में रद्द रहेगी।

आसनसोल-पुरुलिया आद्रा खंड में रद्द रहेगी 

ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू 27 एवं 30 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस 27 एवं 30 मई को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू 31 मई को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू 25 मई को चंद्रकोना रोड में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा चंद्रकोना रोड– मिदनापुर –चंद्रकोना रोड खंड में रद्द रहेगी।

इन ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट 

ट्रेन संख्या18601 (टाटानगर–हटिया) एक्सप्रेस 26 एवं 27 मई को चांडिल–पुरुलिया–कोटशीला–मुरी के स्थान पर  चांडिल–गुंडा बिहार–मुरी मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन संख्या 68070 (आसनसोल–आद्रा) मेमू 26 एवं 30 मई को आसनसोल से 45 मिनट विलंब से प्रस्थान करेगी, अर्थात् यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 22:35 बजे के स्थान पर 23:20 बजे प्रस्थान करेगी।

और नया पुराने