24 मई की सुबह आवेदक बसंती देवी ने बालीडीह थाने में अपने पड़ोसी रिया मुखर्जी के क़्वार्टर में हुए चोरी की घटना पर पुलिस को लिखित जानकारी दी. उसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर दो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान की बरामदगी भी कर ली गई. आवेदिका बसंती देवी, उम्र करीब 40 वर्ष, पति राजेश कुमार, सा०-रेलवे कॉलोनी, क्वा० नं०-DS/1/169-H थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो के द्वारा एक आवेदन समर्पित किया गया कि इनके पड़ोस में रहने वाली रिया मुखर्जी अपने क्वार्टर को बंद करके बाहर गई हुई थीं। 24 मई की सुबह में आवेदिका रिया मुखर्जी के क्वार्टर का ताला उन्होंने टूटा हुआ देखा। क्वार्टर के अन्दर जाकर देखने पर पाया कि घर में अज्ञात चोरो के द्वारा ताला तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दी गई है।
घटना में शामिल दो को किया गया गिरफ्तार
आवेदिका बसंती देवी द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर बालीडीह थाना काण्ड सं0-95/26, दि०-24.05.26, धारा-331 (4)/305 (ए) बीएनएस दर्ज कर काण्ड के उदभेदन एवं चोरी गये सामानों के बरामदगी के लिए पुलिस उपा० (मु०), बोकारो के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा मानवीय एवं गुप्त सूचना के आधार पर काण्ड का उदभेदन करते हुए 12 घण्टा के अन्दर घटना में संलिप्त दो अपराधियों की पहचान करते हुए गिरफ्तार किया गया तथा इनके निशानदेही पर चोरी गये सारे सामानों की बरामदगी कर ली गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व का अपराधिक इतिहास भी है। इस घटना का मास्टर माईंड अमित कुमार सिंह है। वहीं उसके साथ मदन कुमार भी शामिल है. गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। अग्रतर अनुसंधान जारी है।
Tags
क्राइम
