बोकारो जिले के गोमिया के पलिहारी गुरूडीह निवासी वादी रंजीत पासवान के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा वादी कि पुत्री को अपहरण कर लेने के आरोप में कांड दर्ज किया गया है। कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेरमो तेनुघाट के निर्देशानुसार कांड उद्भेदन के लिए एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।
दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
गुप्त सूचना/तकनीकी सहयोग के आधार पर पता चला कि कांड की अपह्ता को अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा अपहरण कर मुम्बई ले जाया गया है। उसके बाद वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए आदेशानुसार पुलिस टीम मुम्बई पहुँचा और कांड में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है, तथा कांड में दो अभियुक्त प्रिंस कुमार साव व कुन्दन कुमार को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
Tags
क्राइम
