बालीडीह थाना क्षेत्र के टांड बालीडीह में पिछले 20 मई को तीन लोगों की ओर से अवैध देशी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर अपहरण की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था। इस मामले में जरीडीह थाना क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी मुख्य आरोपी मिथिलेश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि दो अन्य में गायत्री नगर निवासी नित्यानंद पांडेय और बालीडीह निवासी शुभम राय फरार हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी वादी अमित कुमार पांडेय के साथ मारपीट कर उन्हें अपहरण करने का प्रयास किया गया था।
आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के द्वारा थाना स्तर पर थाना प्रभारी जरीडीह के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया था। गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड के मुख्य आरोपी मिथिलेश पाण्डेय उर्फ किशोर पाण्डेय को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी का विभिन्न थानों में आपराधिक इतिहास रहा है।
Tags
क्राइम
