बालीडीह थाना अन्तर्गत बियाडा बाजार की रहने वाली एक महिला की ओर से आवेदन दिया गया कि 02 मई की रात्रि में घर में सो रही थी, जिस दौरान एक व्यक्ति चोरी के नियत से इनके घर में घुसा तथा अंधेरा का फायदा उठाकर महिला के साथ छेड़खानी करने की भी कोशिश की, तभी महिला का नींद खुल गई। महिला द्वारा हल्ला गुल्ला करने पर अज्ञात व्यक्ति के घर में रखे मोबाईल एवं 2000 रू० चोरी करके भाग गया तथा अगले दिन चोरी किए गए मोबाईल को उक्त महिला के घर के बाहर फेंक दिया।
पड़ोसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
महिला के द्वारा घर के बगल में लगे सीसीटीवी फुटेज को जाकर देखा तो पाया कि इनके पड़ोस में ही रहने वाला शशि शर्मा नाम का व्यक्ति मोबाईल को इनके घर के बाहर फेंक कर भाग रहा है। तब महिला को पूर्ण विश्वास हो गया कि शशि शर्मा द्वारा ही रात्रि में घटना किया गया है। पुलिस अनुसंधान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर 14 मई को अभियुक्त शशि शर्मा को घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा किए गए घटना का सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के तौर पर संकलित कर सुरक्षित रखा गया है।
Tags
क्राइम
