CBSE12वीं बोर्ड परीक्षा में DPS Bokaro का ऐतिहासिक प्रदर्शन

 

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में ऐतिहासिक प्रदर्शन दर्ज करते हुए एक बार फिर अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया है। कॉमर्स संकाय में मेधावी छात्रा प्रिया पालबाबू ने सर्वाधिक 99.4 प्रतिशत लाकर टॉपर होने का गौरव पाया। वहीं, साइंस में विद्यालय के होनहार विद्यार्थी आदित्य मिश्रा ने 99.2 फीसदी अंक के साथ अव्वल स्थान प्राप्त किया। जबकि, आर्ट्स में रैना रदान्या को सर्वाधिक 96.2 प्रतिशत अंक मिले। इस वर्ष उक्त तीनों संकायों की परीक्षा में कुल 479 विद्यार्थी शामिल हुए थे और सभी के सभी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। 121 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक मिले, जिनमें 34 परीक्षार्थियों ने 95 फीसदी व इससे अधिक अंक अर्जित किए। 368 को 80 प्रतिशत व इससे ज्यादा अंक मिले। वहीं, 104 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

प्राचार्य ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की 

अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने विद्यार्थियों को अपने हाथों से मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। घोषित परिणाम के अनुसार, विज्ञान संकाय के टॉप टेन में शामिल विद्यार्थियों में क्रमशः आदित्य मिश्रा (99.2 प्रतिशत), आयुष सुमन (99 प्रतिशत), अयेशा फलक सिद्दीकी  (98.4 प्रतिशत), अमन राज अमन (97.8 प्रतिशत), इशिता दुबे (97.6 प्रतिशत), काव्या सिंह (97.2 प्रतिशत), ईधा सिंह (97 प्रतिशत), आदित्य राज (96.8 प्रतिशत), ईशान गौरव (96.6 प्रतिशत) तथा मयंक व सूर्यांश (दोनों को 96 प्रतिशत) शामिल रहे। इसी प्रकार वाणिज्य संकाय के सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यार्थियों में क्रमशः प्रिया पालबाबू (99.4 प्रतिशत), श्रुति प्रिया (97 प्रतिशत), आर्यन अग्रवाल (96.2 प्रतिशत), भूमिका रत्नाकर (96 प्रतिशत) एवं वर्तिका जैन (95.2 प्रतिशत) के नाम शामिल हैं। जबकि, कला संकाय के टॉप फाइव में रैना रदान्या (96.2 प्रतिशत), फैजा अथर (96 प्रतिशत), आस्था कुमारी, कुमुद भारती व रिया कुमारी (तीनों को 95.2 प्रतिशत), अक्षत कुमार (94.8 प्रतिशत) एवं आदित्य नारायण (94 प्रतिशत) ने अपनी जगह बनाई।

और नया पुराने