बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के तेलमुंगा निवासी प्रेम कुमार ने एनआईटी जमशेदपुर की ओर से आयोजित 21 वें डिस्ट्रिक्ट चेस चैम्पियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में कुल 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। प्रेम कुमार को शील्ड सहित 4000 रुपए नकद पुरस्कार प्राप्त हुआ।
प्रेम कुमार के बड़े पिता निरंजन साव, पिता उमेश साव ने कहा कि वह शतरंज में इस तरह के कई प्रतियोगिताओं में जीत दर्ज कर चुका है।
Tags
झारखण्ड
