बोकारो ट्रेजरी से फर्जी वेतन निकासी मामले में प्रतिदिन कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है। 7 अप्रैल को कौशल कुमार पांडेय को हिरासत में लिया गया। उसके बाद कल यानि 27 अप्रैल सोमवार को एकाउंट सेक्शन में कार्यरत सतीश कुमार को सीआईडी की ओर से गिरफ्तार किया गया, ठीक उसके दूसरे दिन मंगलवार को सीआईडी की ओर से एकाउंट सेक्शन में कार्यरत एएसआई अशोक भंडारी को हिरासत में लेकर रांची ले जाया गया। बताते चलें कि होमगार्ड जवान सतीश कुमार के खाते में सीआईडी को 1.06 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खाते में रखे 43 लाख रुपए को फ्रीज कर दिया गया है।
Tags
झारखण्ड
