बोकारो हवाई अड्डा उड़ान को लेकर बोकारो में हो रही राजनीति पर धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने दोहरा चरित्र और गंदी राजनीति बताया। बोकारो के सर्किट हाउस में धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कहा कि जिस तरह मुझे बदनाम करने और मीडिया में बने रहने वाले जो गंदी राजनीति का जो खेल खेल रहे हैं, उनको बोकारो के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। दुंदीबाद हटाने के मामले पर कहा कि दुंदीबाद हटाना भी नहीं है और हवाई उड़ान शुरू भी करना है। ऐसे दोहरे चरित्र वाले लोगों को गुमराह ना करें। उन्होंने कहा कि चोरी करने का समय है, ठेका लेने का समय है लेकिन बीएसएल से बात करने का लोगों के पास समय नहीं है। डीसी के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक हो तो हवाई उड़ान क्यों नहीं शुरू होगा। सांसद ढुल्लू महतो ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा ने हवाईअड्डा उड़ान सेवा शुरू करने को लेकर 100 करोड़ का खर्च किया है तो क्या वह पैसा कांग्रेस वाले लाए और लगाए हैं। वह बीजेपी का फंड है हम चाहते हैं कि यहां हर हाल में हवाई जहाज उड़े। दोहरे चरित्र वाले नेता एयरपोर्ट के लिए भी हल्ला करते हैं और दुंदीबाग के उजड़ने का विरोध भी करते हैं। इसलिए वैसे नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उन्हें एयरपोर्ट चाहिए या दुंदीबाग।
हवाई उड़ान की चिंता किसी को नहीं है
बोकारो इस्पात नगरी है तो धनबाद कोयला नगरी है और वहां के लोगों को भी हवाई अड्डा का डिमांड और सपना रहा है और वह लोग भी अपनी बातों को रख सकते हैं. हम यहां के भी जनप्रतिनिधि हैं और वहां के भी। सांसद ढुल्लू महतो ने डंके की चोट पर कहा कि हवाई उड़ान में किसी प्रकार की दिक्कत केन्द्र सरकार से है तो उसको कराने का जिम्मा हम लेते हैं और अगर बीएसएल से कोई समस्या है तो आइए सभी मिलकर बीएसएल के खिलाफ विरोध में धरना प्रदर्शन करें। सांसद ढुल्लू महतो ने अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि यहां ट्रक के ट्रक कोयला चोरी किया जा रहा है. बेरमो से खुलेआम कोयला आ रहा है. कोयला चोरी करने और करवाने का समय है लेकिन जहाज कैसे उड़े इसकी चिंता नहीं है। जिला प्रशासन पहल करें अगर कहीं प्रॉब्लम है। इसका निराकरण होना चाहिए। सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि बोकारो के अगर हितैषी है तो सरकार आपकी है बात करें हम भी बात करेंगे डीसी के साथ बैठक हो और जैसे भी हो इसका समाधान हो और हवाई उड़ान जल्द से जल्द शुरू हो।
