Bokaro Airport के पास अतिक्रमण हटाने गई BSL सिक्योरिटी टीम पर पथराव, दो होमगार्ड घायल


बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र में शनिवार को एयरपोर्ट को लेकर अतिक्रमण हटाने गई बोकारो स्टील प्लांट की सिक्योरिटी टीम पर झुग्गी-झोपड़ी वालों ने पथराव कर दिया। हमले में दो होमगार्ड के जवान घायल हो गए, जिनका इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। घायल जवानों में एक नाम अकरम अंसारी और दूसरे का नाम बबलू कुमार है। जानकारी के अनुसार, बोकारो हवाई अड्डा बाउंड्री वॉल के पास पूर्व में हटाए गए झुग्गी-झोपड़ी वाले सेक्टर 12 ए काली मंदिर के पास अवैध तरीके से निर्माण कार्य कर रहे थे। सूचना पर बोकारो स्टील के सिक्योरिटी विभाग की टीम तीन गाड़ियों में काम बंद कराने पहुंची थी। 


टीम पर किया पथराव  

अतिक्रमण रोकने के दौरान वहां मौजूद लोगों ने टीम पर अचानक पत्थर से हमला कर दिया। हमले में BSL सिक्योरिटी टीम के साथ तैनात दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। स्थिति बिगड़ती देख टीम को जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। घटना की सूचना पर सेक्टर 12 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल जवानों को तत्काल BGH ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। BSL प्रबंधन ने कहा कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।           

और नया पुराने