बिजली और पानी आदि की मांग को लेकर भाजपा की ओर से डीसी ऑफिस के समीप प्रदर्शन किया गया। भाजपा कार्यकर्ता चास के पटेल नगर से चलकर डीसी कार्यालय पहुंचे। पूरे रास्ते भर जोरदार नारेबाजी की गई। महिला कार्यकर्ता सिर पर घड़ा लिए चल रही थी। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि पिछले सात सालों से राज्य में विकास का काम ठप्प है। सरकार के पास कोई योजना और स्पष्ट विजन नहीं है। ट्रेजरी से लेकर डीएमएफटी फंड में भी घोटालों का उजागर प्रतिदिन हो रहा है। वहीं पूर्व विधायक बिरंचि नारायण ने कहा कि राज्य की सरकार निकम्मी हो चुकी है। ऐसे सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र राज, शशिभूषण ओझा मुकुल, अवधेश यादव, अर्चना सिंह, एंजेला सिंह, डॉ परिंदा सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
Tags
झारखण्ड
