चीरा चास कांड में सांसद का आरोप – नामजद आरोपी खुले घूम रहे, निर्दोष जेल में


बोकारो जिले के चीरा चास थाना अंतर्गत नंदुस्थान स्थित एक जिम केंद्र में 1 मई को दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष के हर्ष पांडेय ने 2 मई को चीरा चास थाना कांड संख्या 37/26 दर्ज कराया, जिसमें महताब अंसारी, आरिफ अंसारी सहित 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया। आरोप है कि घटना के कई दिनों बाद पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं की गई। वहीं, दूसरी ओर नामजद अभियुक्त आरिफ अंसारी ने 5 मई को चीरा चास थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज कराते हुए हर्ष पांडेय एवं अन्य पर मारपीट का आरोप लगाया। झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी के दवाब में उक्त मामले में पुलिस ने  24 घंटे के भीतर हर्ष पांडेय और दिव्य मिश्रा को गिरफ्तार कर चास जेल भेज दिया। यह बातें सांसद ढुलू महतो ने सेक्टर एक कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कही. 

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद तनाव का बना माहौल 

उन्होंने कहा कि इसी मुद्दे और  राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी के सार्वजनिक बयान के बाद पूरे बोकारो जिले में तनाव का माहौल है। सांसद महोदय ने कहा कि हर्ष पांडेय सीधा-सादा लड़का है और उसके खिलाफ आज तक धारा 107 तक का मामला दर्ज नहीं हुआ है, जबकि आरिफ अंसारी के खिलाफ जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। बोकारो जिला पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चीरा चास कांड संख्या 37/26 के सभी नामजद अभियुक्तों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए तथा हर्ष पांडेय के विरुद्ध दर्ज कांड संख्या 38/26 की निष्पक्ष जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाए.  उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी। आज एक्सप्रेस वार्ता में बोकारो जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज  पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव राय रोहित लाल सिंह जी रामलाल सोरेन विनोद गोराई  वीर भद्र सिंह अर्चना सिंह सांसद प्रतिनिधि मुकेश राय श्याम गुप्ता आदि मौजूद रहे. 

और नया पुराने