
6 एवं 8 मई को हुई दो बाइक चोरी की घटना का खुलासा हो गया. साथ ही दोनों बाइक बरामद हो गए. 06 मई एवं 08 मई को मोटरसाईकिल सं0 JHO9T-9248 पैशन प्रो० एवं हीरो होण्डा मोटर साईकिल सं0-JH09AP-2511 चोरी होने के आरोप में कांड के बादी ब्रजनन्दन प्रसाद जो सेक्टर 06/ए० क्या0न0-3254 थाना सेक्टर 06 जिला बोकारो के द्वारा एवं एक अन्य मजदुरी करने वाले व्यक्ति के द्वारा अज्ञात चोर के द्वारा मोटर साईकिल चोरी करने के आरोप में दर्ज कराया गया। मामले की गम्भीरता एवं शहर में लगातार हो रहे मोटर साईकिल चोरी की घटना की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक नगर आलोक रंजन के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन सिटी थाना, सेक्टर 04 थाना, सेक्टर 06 थाना, सेक्टर 12 थाना एवं हरला थाना के नेतृत्व में किया गया।
दोनों बाइक बरामद
उसी क्रम में गुप्त सूचना एवं तकनीकी सूचना के आधार पर 09.05.2026 को सेक्टर 06 थाना से चोरी गई दो मोटर साईकिल सं0-JH09T-9248 पैशन प्रो० सिटी कॉलेज के आगे कब्रिस्तान के आगे झाड़ियों से एवं हीरो होण्डा मोटर साईकिल सं0-JH09AP-2511 केन्द्रीय विद्यालय बालीडीह के पास जंगल से बरामद करते हुए एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। इन्होने अपना दोष घटना को अंजाम देने में स्वीकार किया है एवं पूछताछ के क्रम में अन्य अभियुक्तो का भी नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी।