सिटी पार्क मजार से दानपेटी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार


बीएससिटी थाना क्षेत्र के सिटी पार्क स्थित मजार से 7 मई को हुई दानपेटी चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. आवेदक एनायतुल हक शाह द्वारा सिटी पार्क मजार शरीफ पता- शाह मोहल्ला भर्रा, थाना- चीरा चास, जिला- बोकारो के द्वारा बीएससिटी थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया कि 07 मई दिन गुरुवार को सिटी पार्क मजार के मेन गेट का दरवाजा का इंटरलॉक ताला तोड़ कर दानपेटी से लगभग 11000 रु० एवं चांदी का सिक्का किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में बीएससिटी थाना कांड सं0-88/26 दर्ज किया गया। 

चांदी का सिक्का व नगद बरामद 

अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन से कांड के अप्रा० अभियुक्त विशाल कुमार उम्र 19 वर्ष पे० स्व० निराकार कुमार की गिरफ्तारी की गई एवं गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर सेक्टर-1 सी विकास नगर स्थित झोपड़ी से सिटी पार्क मजार के दान पेटी से चोरी गई राशि एवं चाँदी का सिक्का बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल कुमार को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चांदी का सिक्का दो पीस,  कुल 8456 (आठ हजार चार सौ छप्पन) रुपया बरामद किया गया.  



और नया पुराने