बोकारो बस स्टैंड से 47 किलो गांजा बरामद, 7 लाख की खेप बिहार भेजने की थी तैयारी


बोकारो सिटी थाना पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। सिटी थाना क्षेत्र के न्यायमोड़ बस स्टैंड से पुलिस ने 47 किलो गांजा लावारिश हालत में बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि गांजा तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। डीएसपी सिटी आलोक रंजन ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि न्यायमोड़ बस स्टैंड से बिहार के आरा गांजा की बड़ी खेप भेजी जा रही है। सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने बस स्टैंड में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही तस्कर बोरे में भरा गांजा छोड़कर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। जहां पुलिस गांजा तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


47 किलो गांजा बरामद, कीमत 7 लाख

तलाशी के दौरान पुलिस को तीन बोरों में 47 किलो गांजा मिला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 5 से 7 लाख रुपये आंकी गई है। अनुमान लगाया जा रहा कि गांजा ओडिशा से बोकारो लाया गया था और यहां से बस के जरिए आरा भेजा जाना था लेकिन उससे पहले ही पुलिस को एक सीक्रेट कोड हाथ लग गई और उस सीक्रेट कोड के जरिए की गई बातचीत का जब जांच किया गया और छापेमारी की गई तो गांजा बस स्टैंड में पकड़ा गया।डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि फरार तस्कर की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस बस स्टैंड के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई

बोकारो एसपी के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक महीने में यह गांजा की दूसरी बड़ी खेप बरामद की गई है। इससे पहले बोकारो रेलवे स्टेशन में आरपीएफ के द्वारा बरामद किया गया था। बताते चले बड़ी संख्या में उड़ीसा से गांजा बोकारो पहुंच रहा है। पुलिस का दावा है कि बोकारो को नशा तस्करों का ट्रांजिट पॉइंट नहीं बनने दिया जाएगा। बोकारो के सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि गांजा तस्कर की जल्द गिरफ्तारी होगी।

और नया पुराने