बोकारो में देर रात दो दुकानों में लगी आग, CCTV फुटेज में दिखा संदिग्ध


बीएससिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर वन बी पानी टंकी के समीप मंगलवार की देर रात दो दुकानों में आग लग गई।जिसकी वजह से दुकान में रखे सभी सामान जलकर खाक हो गए. घटना रात के लगभग 11 बजे की है। जले हुए दोनों दुकानों में एक पान और दूसरा इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी।


इस संदर्भ में पान दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि पहले तो हमलोगों को लगा कि दुकानों में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है, लेकिन सुबह एक बगल की दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता चला कि एक युवक दुकान का ताला तोड़ रहा है। इससे यही प्रतीत होता है कि युवक ने सामानों की चोरी करने के बाद दुकानों को जला दिया है। फ़िलहाल मुकेश कुमार ने थाने में लिखित आवेदन दे दिया है।
और नया पुराने