वायरल वीडियो ने खोली पोल: चीराचास में मारपीट मामले में थाना प्रभारी समेत 3 निलंबित, दो गए जेल


पिछले एक मई को चीरा चास थाना क्षेत्र के नंदुआ स्थान स्थित जिम के पास हुई मारपीट को लेकर 02.05.2026 को हर्ष पांडेय द्वारा दिए गए आवेदन को लेकर एफआईआर दर्ज कर कांड के अभियुक्तों के विरुद्ध छापामारी की जा रही थी। इसी क्रम में दिनांक 04 मई को हर्ष पांडेय द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर आरिफ अंसारी के साथ मारपीट किया गया था। जबकि उस मारपीट में घायल आरिफ अंसारी को अस्पताल नहीं ले जाकर उन्हें हाजत में बंद कर दिया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। उसके बाद चास एसडीपीओ ने अपना बयान जारी कर वायरल वीडियो को गलत बता दिया। 


जांच में वायरल वीडियो निकला सही

सोशल मीडिया में चीरा चास थाना से संबंधित विडियो वायरल हुआ है, जिसमें कतिपय आरोप लगाया गया है। इस संदर्भ में जॉच किया जाना अपेक्षित पाया गया। इस संदर्भ में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चास, बोकारो जांच  कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। समर्पित जॉच प्रतिवेदन में उल्लेख किया गया है कि  04.05.2026 को संध्या में तकरीबन 07:30 बजे चीराचास थाना समीप वीणा रीजेंसी के सामने हर्ष पांडेय तथा उनके सहयोगियों द्वारा चीराचास थाना कांड संख्या 37/26 के प्राथमिकी अभियुक्त आरिफ अंसारी के साथ मारपीट की गई. सूचना मिलने पर गश्ती दल के पदाधिकारी पु०अ०नि० राजेश कुमार, चीराचास थाना एवं स०अ०नि० संजय कुमार मंडल के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर आरिफ अंसारी को चोटिल पाया। पुलिस पदाधिकारी का कर्त्तव्य था कि तुरंत ईलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए था, परन्तु ऐसा ना कर पुलिस पदाधिकारी के द्वारा थाना ले जाकर हाजत में रखा गया, जिससे पुलिस की छवि धुविल होती है तथा न्यायोचित प्रतीत नही होता है। 

जांच के बाद थाना प्रभारी सहित तीन निलंबित 

इसी वीडियो में यह भी भी देखा देखा गया गया कि स०अ०नि० संजय कुमार मंडल, चीरा चास थाना कार्यालय में अनुचित परिधान में उपस्थित था। पु०अ०नि० पुष्पराज कुमार, थाना प्रभारी, चीराचास को चाहिए था कि जख्मी व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की दिशा में त्वरित कार्रवाई करते पर ऐसा ना कर हाजत में रखा गया, जो इनके लापरवाही को परिलक्षित करता है। साथ ही एक अधीनस्थ पदाधिकारी के द्वारा अनुचित परिधान में थाना प्रभारी की उपस्थिति में थाना कार्यालय में उपस्थित रहने से यह प्रतीत होता है कि थाना प्रभारी का अधीनस्थ पदाधिकारियों पर नियंत्रण का घोर अभाव है। अतः उपरोक्त आरोपों के आधार पु०अ०नि० पुष्पराज कुमार, थाना प्रभारी, चीराचास एवं पु०अ०नि० राजेश कुमार एवं स०अ०नि० संजय कुमार मंडल, दोनों चीराचास थाना को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित किया गया। उसी मामले में आरिफ अंसारी के साथ मारपीट करने के आरोपी बेंदीटांड निवासी हर्ष पांडेय उर्फ़ हर्ष भूमिहार और कैलाश नगर निवासी दिव्य मिश्रा उर्फ़ दिव्यांशु मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 

और नया पुराने