गरीबी नहीं बनी बाधा: बोकारो की छोटी कुमारी 95.6 % के साथ बनी आर्ट्स में स्टेट टॉपर


झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के इंटर आर्ट्स में बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के खैराचातर निवासी भवानी शंकर नायक की पुत्री छोटी कुमारी ने 478 अंक प्राप्त कर स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। उसके पिता एक राशन दुकान में दिहाड़ी मजदूर का काम करते हैं। आर्थिक तंगी की वजह से उसने कभी ट्यूशन कभी नहीं पढ़ा। उसके पिता दिन भर मजदूरी कर किसी प्रकार से अपना गुजर-बसर करते थे। टॉपर छोटी को 10वीं की परीक्षा में 88% अंक प्राप्त हुआ था। फ़िलहाल उसे 95.6% अंक प्राप्त हुआ है। वह क्षेत्रनाथ उच्च विद्यालय हरनाद की छात्रा थी। 


बगैर ट्यूशन के उसने की पढ़ाई 

उसने अपनी सफलता के बारे में बताया कि वह स्कूल में पूरी लगन से पढ़ाई करती थी. उसके बाद घर पर चार से पांच घंटे तक पढ़ाई करती थी। उसने कहा कि वह आगे पढ़ाई करके सिविल सर्विस सेवा में जाना चाहती है। उसके स्टेट टॉपर होने पर पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल है। वहीं कॉमर्स में योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय धुर्वा रांची के छात्र अजय प्रसाद को स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है। जबकि साइंस में डीएवी प्लस टू हाई स्कूल पाथरडीह धनबाद निवासी रुस्तम अंसारी को स्टेट टॉपर होने का गौरव प्राप्त हुआ है।  

और नया पुराने