बहन की शादी के लिए सामान लेने के लिए चास बाजार समिति जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के धनबाद-पुरुलिया मुख्य मार्ग के कांड्रा स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। बाइक सवार दीजोपद कुम्हार को पेट्रोलियम टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर धनबाद पुरुलिया मुख्य मार्ग को लगभग 1 घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। स्थानीय लोगों ने उक्त टैंकर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और अपनी बहन की शादी के लिए सामान खरीदने अपने गांव से चास बाजार समिति जा रहा था।
Tags
क्राइम
