चास से लापता 13 वर्षीय लड़की नवी मुंबई से बरामद, आरोपी गिरफ्तार


22 अप्रैल को चास मु. थाना क्षेत्र से स्कूल के लिए घर से नाबालिग 13 वर्षीया लड़की घर से निकली। उसके बाद घर नहीं लौटी तो उसके परिजनों की ओर से थाने में आवेदन देकर बताया गया कि उनकी लड़की को अलकुशा निवासी मुकेश महतो बहला-फुसलाकर शादी की नियत से भगा ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया।उसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहारा लेते हुए नाबालिग लड़की को महाराष्ट्र के तालोजा नवी मुंबई से 26 अप्रैल को बरामद कर लिया।


परिजनों को सौंप दी गई नाबालिग 

बरामदगी के बाद लड़की को 30 अप्रैल को थाने लाया गया। जहां नाबालिग के परिजनों को सौंप दिया गया। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छापामारी दल में पु०अ०नि० प्रकाश मण्डल, थाना प्रभारी, चास मु०, पु०अ०नि० मो० मोजम्मील, चास मु० थाना, आ0 1110 अमरेश कुमार, चास मु० थाना, म0आ0 949 पुनम कुमारी, चास मु० थाना, म0आ0 1728 रुवी कुमारी, चास मु० थाना शामिल थे।

और नया पुराने