अब एक ही छत के नीचे Aadhaar से संबंधित सभी काम होंगे, खुला नया आधार केंद्र


बोकारो के चास नगर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। यूआईडीएआई द्वारा भगवती कॉलोनी, वार्ड संख्या-18 में नया आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया है। यह केंद्र नीलम हॉस्पिटल के समीप, ग्राउंड फ्लोर, प्लॉट संख्या 7710/7898, चास, बोकारो में संचालित हो रहा है। केंद्र खुलने से आसपास के लोगों को अब आधार से जुड़े कामों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यहां नए आधार नामांकन से लेकर नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी सेवाएं उपलब्ध हैं। 

जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आना जरूरी    

यूआईडीएआई के डीपीओ शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि केंद्र में बच्चों के आधार नामांकन, आधार प्रिंट और डाउनलोड में सहायता की सुविधा भी दी जा रही है। लोगों की सहूलियत के लिए आधुनिक व्यवस्था और जरूरी तकनीकी संसाधन लगाए गए हैं ताकि कम समय में काम निपट सके। विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि आधार से जुड़े किसी भी कार्य के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिकृत केंद्र पर ही पहुंचें। दलालों से बचें और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाएं। नए केंद्र के खुलने से चास, वार्ड-18 और आसपास के इलाकों के हजारों लोगों को सीधा फायदा मिलेगा।

और नया पुराने