22 से 28 जून तक कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, आद्रा मंडल में एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक


दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में इंजीनियरिंग, टीआरडी (TRD) तथा सिग्नल एवं टेलीकम्युनिकेशन (S&T) विभागों द्वारा आवश्यक मेन्टेन्स काम को लेकर 22 से 28 तक एक सप्ताह का संयुक्त रोलिंग ब्लॉक होने की वजह से कई ट्रेनें रद्द की गई है. कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. ट्रेन संख्या- 68061/68062 (आद्रा–आसनसोल–आद्रा) मेमू दिनांक 22 एवं 25 जून को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या  68090/68089 (आद्रा–मिदनापुर–आद्रा) मेमू दिनांक 23, 26 एवं 28 को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68077/68078 (आद्रा–भागा–आद्रा) मेमू दिनांक 25 एवं 28 जून को रद्द रहेगी।

कई ट्रेनों का होगा आंशिक समापन 

ट्रेन संख्या 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो–चक्रधरपुर) मेमू दिनांक 23, 26 एवं 28 जून को महुदा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा महुदा–गोमो–महुदा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68055/68056 (आसनसोल–टाटानगर–आसनसोल) मेमू दिनांक 23, 24 एवं 27 जून को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–टाटानगर–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 63594/63593 (आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल) मेमू दिनांक 22, 24, 25, 26 एवं 27 जून को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–पुरुलिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 13503/13504 (बर्धमान–हटिया–बर्धमान) एक्सप्रेस दिनांक 25 एवं 28 जून को गोमो में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा गोमो–हटिया–गोमो खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या18035/18036 (खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर) एक्सप्रेस दिनांक 23, 24, 25 एवं 27 जून को आद्रा में आंशिक रूप से समाप्त/प्रारंभ होगी। इस अवधि में ट्रेन की परिसेवा आद्रा–हटिया–आद्रा खंड में रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 18035 (खड़गपुर–हटिया) एक्सप्रेस दिनांक 22 एवं 26 को खड़गपुर से 01 घंटा विलंब से प्रस्थान करेगी।

और नया पुराने