सेक्टर 4f स्थित एमजीएम स्कूल में बोकारो जिला गतका संघ की वार्षिक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राजीव सिंह ने की. बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता, राज्य गतका प्रतियोगिता, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एसजीएफआई चयन राज्य प्रतियोगिता तथा खेलो इंडिया सहित गतका को बोकारो में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए सभी बातों पर चर्चा की गई. बैठक में मुख्य रूप से दूसरी बोकारो जिला गतका प्रतियोगिता जो दिल्ली पब्लिक स्कूल चास में 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में 200 खिलाडी लेंगे हिस्सा
जिस पर विस्तृत चर्चा की गई. इस प्रतियोगिता में लगभग 200 खिलाड़ियों के खेलने की संभावना है. प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल चास के प्राचार्य डॉ. मनीषा तिवारी होगी। इस वार्षिक बैठक में गतका पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रशिक्षकों में राहुल प्रताप सिंह, सूरज कुमार, संजू कुमार,मोहसिन पायल सिंह,आयुष कुमार, दीपक कुमार, जैवा नाज, माया कुमारी एवं आयुषी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.
Tags
झारखण्ड
