बोकारो जिले के बेरमो थाना क्षेत्र के 5 नं० धौड़ा में 29 मई की रात करीब 9 बजे जलावन के लिए कोयला चुनने के क्रम में धौड़ा निवासी अनिता देवी व उसके पति महेश भुइयां के साथ पड़ोसी बबलू कुमार,सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार भारती, राहुल दिगार, धीरेन भुइयां एवं राजेश कुमार व अन्य के साथ मारपीट की घटना हुई थी. जिसमें गर्भवती महिला अनिता देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गई, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसी मामले को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और मुख्य आरोपियों की गिफ्तारी की मांग की.
6 आरोपियों को किया गया था गिरफ्तार
30 मई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पति महेश भुईयाँ के आवेदन पर बेरमो थाना में केस दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर 6 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बबलु कुमार, सुरेन्द्र भुईयाँ, विरेन्द्र कुमार भारती, राहुल दिगार, धिरेन भुईयाँ, राजेश कुमार के नाम शामिल हैं. बेरमो थाना प्रभारी ने बताया कि शेष नामजद आरोपियों के खिलाफ अनुसंधान और छापेमारी जारी है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
Tags
झारखण्ड
