BMW प्लांट से रंगदारी मांगने वाला प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार


बोकारो जिले के बालीडीह औद्योगिक ओपी क्षेत्र स्थित BMW प्लांट के मैनेजर से फैक्ट्री लगाने के एवज में रंगदारी मांगने और नहीं देने पर जान से मार देने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी प्रिंस खान गैंग के राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी जानकारी देते हुए मुख्यालय डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि बालीडीह ओपी में BMW प्लांट के मैनेजर सुरेश कुमार सिंह के द्वारा रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद गठित एसआईटी टीम के द्वारा मानवीय एवं तकनीकी सूचना के आधार पर काण्ड का उदभेदन करते हुए संलिप्त अभियुक्त राकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। 


गिरफ्तार आरोपी को भेजा गया जेल 

इन्होनें अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया है कि ये प्रिंस खान के इंटरनेशनल नंबर के व्हाट्सएप से सीधे संपर्क में थे एवं उन्हीं के कहने पर अपने हैण्डराईटिंग में धमकी भरा पर्चा लिखकर छोड़ा था, जिसका विडियो प्रिंस खान के द्वारा अपने फेसबुक एकाउंट पर वायरल कर पुनः बीएमडब्लू कंपनी को धमकी दिया गया था। इसके एवज में प्रिंस खान के द्वारा राकेश सिंह को उपलब्ध कराए गए स्टेट बैंक के दो खाता में कमशः एक लाख रूपये एवं दूसरे में पचास हजार रूपये (कुल एक लाख पचास हजार रूपये) दिया गया था, जिस बिंदु पर अनुसंधान जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त राकेश सिंह के द्वारा बताया गया कि ये प्रिंस खान गैंग का बोकारो में मुख्य सहयोगी हैं तथा इस गैंग के विस्तार एवं प्रभाव के लिए ये कार्य प्रारंभ किये थे। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। आगे अनुसंधान जारी है।

और नया पुराने