पिछले 31 मई की रात को घर में घुसकर 14 वर्षीया नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पिछले 01 जून को सेक्टर-05 में रहने वाली 14 वर्षीया, पीड़िता की मां के ब्यान पर द्वारा एक टंकित आवेदन समर्पित किया गया कि 31 मई की मध्यरात्रि में अपने आवास में भाई एवं बहन अलग-अलग रूम में सो रहे थे। अचानक उक्त आवास में सेक्टर 5 निवासी आयुष कुमार उर्फ सौरभ, सेक्टर 5 निवासी गौतम कुमार व निखिल कुमार तीनों वादिनी के घर के गेट को फांदकर घुस गए और उनकी पुत्री के साथ रेप करने की नीयत से छेड़खानी करने लगे एवं नाजुक अंगों पर हाथ फेरने लगे।
पीड़िता के हो हल्ला के बाद घर के लोग जग गए
पीड़िता के हल्ला करने पर उसका भाई जग गया और बीच बचाव करने लगा तब सभी अभियुक्त मारपीट करते हुए वहाँ से भाग गए। सेक्टर 6 थाने में पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस द्वारा अनुसंधान प्रारंभ किया गया। अनुसंधान के क्रम में छापामारी कर इस कांड उपरोक्त तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Tags
क्राइम
