महर्षि अरविन्द फाउंडेशन, एथनिक साइंस फाउंडेशन एवं पीडीएल. इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में राष्ट्र चिंतक श्रद्धेय महर्षि गज अरविन्द जी, गुरु माँ एवं दो आचार्य गणों द्वारा अपनी पहली झारखंड कार्यक्रम यात्रा में आज सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय जनवृत्त- 9, बोकारो पहुंचे। उन्होंने ज्ञान के मुख्य श्रोतों पर प्रकाश डालते हुए सनातन धर्म , वेद ,परंपरा एवं व्यास पूजा पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। संस्थान के उद्देश्य एवं विभिन्न प्राकल्पों एवं कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया ।
सात चक्रों की दी जानकारी
कार्यक्रम की शुरुआत श्री हरि मुनि जी भाई साहब एवं श्रीमति रेनु बहन जी ने उपस्थित जनों को शरीर के अंदर विद्यमान पंचतत्व एवं सात चक्रों की गुढ जानकारी देते हुए भूत शुद्धि क्रिया से करवाई। जो स्वास्थ्य संवर्धन के क्षेत्र में आधारशिला है। शाम में भी 5:00 बजे से 6:45 तक दीपोत्सव एवं उपासना का क्रम चला. इसके बाद कल रविवार को पिंडराजोरा प्रखंड के जाला ग्राम में किसानों के बीच प्रातः 9:00 से 11:00 बजे तक कार्यकम रखा गया है।
