लुगु बुरु पहाड़ बचाने को वन विभाग का बड़ा एक्शन, 5 अवैध आरा मिल संचालक गिरफ्तार


बोकारो के गोमिया प्रखंड के लुगु बुरु पहाड़ की कटाई रोकने के लिए वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर गोमिया के तुलबुल और ढेंढे इलाके में छापेमारी कर वन विभाग ने 5 ट्रैक्टर अवैध लकड़ी, आरा  मशीनें और अन्य उपकरण जब्त किए। मौके से अवैध आरा मिल चलाने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में खुलासा हुआ कि तस्कर लुगु बुरु पहाड़ के जंगलों से हरे पेड़ काटकर रात में इन मिलों तक लकड़ी पहुंचा रहे थे। यहां लकड़ी की कटाई करके लकड़ी को बाजार में खपाया जा रहा था। 

संचालकों के पास नहीं थे वैध कागजात 

पकड़े गए संचालकों के पास लकड़ी परिवहन और मिल संचालन का कोई वैध कागज नहीं मिला। वन विभाग ने सभी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 और झारखंड आरा मिल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि लुगु बुरु हाथियों का कॉरिडोर है। अवैध कटाई से न सिर्फ जंगल खत्म हो रहा है, बल्कि वन्यजीवों का रास्ता भी बंद हो रहा है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

और नया पुराने