बोकारो: लापता युवती को पुलिस ने किया बरामद, बोली- अपनी मर्जी से की शादी


पिछले 17 जून की शाम को अपने घर से अपनी मर्जी से भागी 22 वर्षीया युवती को पुलिस ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है. 18 जून को थाने में लिखित सूचना दी गई कि युवती घर से जाने के बाद अपने पिता को रात में मो० नं0-9263636210 से कॉल करके अपने पिता के मो० नं० 6209773560 पर बोली कि मैं अपने मर्जी से आई हूँ, हमको ढूंढने का कोशिश मत करना हम अपने मर्जी से आये हैं। उक्त प्राप्त सूचना के आलोक में बालीडीह थाना में सनहा दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर उनसे विधिवत जांच का आदेश प्राप्त कर थाना स्तर पर छापेमारी टीम गठित कर मानवीय एवं तकनीकी सूचना के सहयोग से उक्त गठित टीम द्वारा अनेकों स्थान पर विधिवत छापेमारी किया गया तथा उक्त गुमशुदा लड़की प्रिति कुमारी, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता-योगेश तिर्की, सा० राँची टोला, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो 27 जून को सेटर-05 बोकारो से बरामद कर थाना लाया गया एवं उनके परिवार को सौंप दिया गया।

बचपन के दोस्त से कर ली मंदिर में शादी 

बरामदगी के उपरांत प्रिति कुमारी से पूछताछ किया गया तो उनके द्वारा बतलाया गया कि उन्होंने अपने घर में बिना किसी का बताये 17 जून को अपने बचपन के दोस्त विकास कुमार उर्फ विकास पिल्ले, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० राजेश पिल्ले, सा०-स्टेशन रोड कुर्सीडीह, थाना बालीडीह, जिला-बोकारो के साथ निकलकर चली गई थी और 19 जून  को उसके साथ चंचली मंदिर, माराफारी में हिन्दु रिति रिवाज से शादी कर ली हैं। साथ ही शादी से संबंधित कागजात की प्रति भी उपलब्ध कराया गया है।


और नया पुराने