घरेलू विवाद में घर से निकली महिला को पुलिस ने वृंदावन से किया बरामद


पिछले 14 जून को घर से निकलकर कहीं चली गई महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है. इस संदर्भ में 16 जून को थाने में लिखित सूचना दी गई थी कि उर्मीला देवी, उम्र करीब 50 वर्ष, पति राम प्रवेश यादव, सा० कुर्मीडीह, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो दिनांक 14.06.2026 को अपने घर से बिना किसी को बताये निकल कर कहीं चली गई जो लौटकर घर नहीं आई। प्राप्त सूचना के आलोक में बालीडीह थाना सनहा सं0-23/26, 16 जून दर्ज कर वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर उनसे विधिवत जांच का आदेश प्राप्त कर थाना स्तर पर छापेमारी टीम गठित कर मानवीय एवं तकनिकी सूचना के सहयोग से उक्त गठित टीम द्वारा अनेकों स्थान पर विधिवत छापेमारी किया गया. 

वृन्दावन से बरामद की गई महिला 

उक्त गुमशुदा महिला उर्मीला देवी, उम्र करीब 50 वर्ष, पति रामप्रवेश यादव, सा० कुर्मीडीड, थाना-बालीडीह, जिला-बोकारो को 27 जून को वृन्दावन (मथुरा), उ०प्र० से बरामद कर थाना लाया गया एवं उनके परिवार का सुपूर्द किया गया। बरामदगी के उपरान्त उक्त महिला से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बतलाया गया कि उनका उनके पति रामप्रवेश यादव से घरेलू विवाद हो गया था, जिस कारण गुस्से में आकर वे 14 जून को अपने घर से बिना किसी को बताए वृन्दावन चली गई थी। जहां से उनको विधिवत बरामद कर वापस लाया गया।

और नया पुराने