बोकारो में अगस्त में होगी 8वीं जिला जूडो प्रतियोगिता, 600 खिलाड़ी दिखाएंगे दम


सेक्टर 4f  स्थित एमजीएम स्कूल बोकारो में बोकारो जिला जुडो संघ की वार्षिक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता राजीव सिंह ने की। बैठक में बोकारो जिला आठवीं जूडो प्रतियोगिता, राज्य जूडो प्रतियोगिता, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित एसजीएफआई जूडो चयन राज्य प्रतियोगिता तथा खेलो इंडिया जैसे प्रतियोगिताओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जूडो को ज्यादा से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचाने के लिए आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता अगस्त महीने में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों के खेलने की संभावना है।

 आठवीं बोकारो जिला जूडो प्रतियोगिता अगस्त में करने का निर्णय

प्रतियोगिता को किड्स, सब जूनियर, कैडेट,जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कराई जाएगी। प्रतियोगिता में 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने जाएंगे। 12 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को संघ द्वारा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। 10 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को उनके राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु उनका संपूर्ण खर्च उठाया जाएगा। वार्षिक बैठक में बोकारो जूडो संघ के पदाधिकारी एवं विभिन्न स्कूलों के प्रशिक्षकों में सूरज कुमार, आयुष कुमार ठाकुर,दीपक कुमार, प्रवीण कुमार,मोहसिन, पल्लव कुमार, विश्वनाथ, सतीनाथ चक्रवर्ती एवं आयुष राज पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

और नया पुराने