बोकारो में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली राहत


मॉनसून आने के बाद पहली बार बोकारो में जोरदार बारिश हुई. बारिश के साथ ओले भी गिरे। तेज हवा के झोंकों से कई जगह पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गई. दिन के चार बजे के बाद आसमान में बादल छाने शुरू हो गए. ठीक 5.15 बजे से अचानक तेज हवा के साथ जोरदार बारिश होने लगी. लगभग एक घंटे तक बारिश हुई. बारिश के बाद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी देखने को मिली। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी राज्य के मध्य भाग के बोकारो, रांची, रामगढ़, खूंटी आदि जगहों में बारिश होने की संभावना जताई गई है. 

और नया पुराने