धनबाद के दो युवक बोकारो में हथियार संग पकड़े गए, भेजे गए जेल


शनिवार को समय करीब 5.30 बजे पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि नावाडीह थाना अन्तर्गत ग्राम भेण्डरा बाराडीह में अपराधिक किस्म के दो युवकों को हथियार (पिस्टल) के साथ देखा गया है। इस सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए नावाडीह थाना पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के द्वारा ग्राम भेण्डरा बाराडीह पहुँच कर ग्रामीणों के सहयोग से दो युवकों को पकड़ा गया तथा पकड़े गये दोनों युवकों की तलाशी ली गई. जिनके पास से एक सिल्वर रंग का 7.65 MM MADE IN U.S.A देशी पिस्टल तथा 7.65 mm K.F लिखा हुआ 07 (सात) जिन्दा गोली जप्त किया गया। जिसमें जिला धनबाद के कुम्हार गांव निवासी सुरज कुम्हार व सागर कुमार रवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. 


और नया पुराने