केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बोकारो निवास में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि पहले भारत की पहचान घोटालों से हुआ करती थी, लेकिन आज भारत की पहचान सुशासन के रूप में हो रही है. हर योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का लक्ष्य रहा है. मोदी सरकार ने आदिवासियों को सम्मान दिलाने का काम किया है.
कई योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है
कश्मीर से धारा-370 हटाने, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छ भारत अभियान, राम मंदिर निर्माण सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल है. पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीबों को मुफ्त राशन देना सरकार की उपलब्धि रही है. पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक भी सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है. मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज, पूर्व विधायक बिरंचि नारायण, पूर्व जिला अध्यक्ष रोहितलाल सिंह, संजय त्यागी, राजीव कंठ आदि मौजूद थे.
Tags
झारखण्ड
