काउंसिलिंग के बीच पत्नी से गुस्सा कर नदी में कूदा होमगार्ड जवान, पुलिस ने बचाई जान


बोकारो के सेक्टर-1 स्थित महिला थाना में काउंसिलिंग के दौरान होमगार्ड जवान बादल महली अचानक पत्नी से गुस्सा गया और दौड़कर भागते हुए जेवियर स्कूल के पीछे गरगा नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास और महिला थाना प्रभारी मीरा लकड़ा टीम के साथ पहुंचीं। पुलिस ने नदी से निकालकर युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया। अब हालत खतरे से बाहर है। तेलो निवासी बादल महली ने 5 महीने पहले लव  मैरिज की थी। 4 महीने से पति-पत्नी में विवाद  चल रहा था। पुलिस ने काउंसिलिंग जारी रखने की बात कही।

और नया पुराने