पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बोकारो शहर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नगर महिला थाना की पदाधिकारी एवं महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विशेष पिंक पेट्रोलिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनमें सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास एवं भरोसा बढ़ाना है।
पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध
इस दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में गश्ती की गई तथा महिलाओं को उनकी सुरक्षा एवं सहायता के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी भी दी गई। बोकारो पुलिस महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विशेष अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे।
Tags
क्राइम
