बोकारो के सेक्टर-4 थानान्तर्गत सेक्टर-4/ई, स्ट्रीट-8, क्वार्टर नं0 1196 के बगान में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 9 जून को जयप्रकाश ठाकुर एवं दो अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था. पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।
तीनों अपराधी गिरफ्तार
गठित टीम के द्वारा मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर काण्ड में अग्रतर कार्रवाई करते हुए 08 जून को काण्ड में संलिप्त तीन अपराधकर्मियों में जय प्रकाश ठाकुर, आकाश कुमार, संदीप कुमार को उनके घर से विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पकड़ाये तीनों अभियुक्तों में अपने स्वीकारोक्ति बयान में सेक्टर-4/ई, स्ट्रीट-08, क्वार्टर नं0-2196 में हुए घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं कांड के प्राथमिकी अभियुक्त जय प्रकाश ठाकुर के पास से जख्मी का मोबाईल एवं मोटरसाईकिल को बरामद किया गया।
Tags
क्राइम
