पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश के आलोक में पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, बीएससिटी थाना एवं थाना प्रभारी, नगर महिला थाना के नेतृत्व में बीएससिटी थाना क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती (Foot Patrolling) एवं पिंक पेट्रोलिंग (Pink Patrolling) अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों एवं ऐसे स्थानों पर, जहाँ लोगों द्वारा अड्डाबाजी किए जाने की शिकायतें प्राप्त होती हैं, सघन जांच एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ नहीं लगाने के निर्देश
आम नागरिकों को कानून का पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक हिदायत दी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी विशेष निगरानी रखी गई तथा लोगों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया। बोकारो पुलिस द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान निरंतर चलाए जाते रहेंगे। ताकि अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
Tags
क्राइम
