पुलिस अधीक्षक की ओर से बीएससिटी थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाना के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की तथा गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित करते हुए कांडों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया। इसके अतिरिक्त, पुलिस अधीक्षक द्वारा CCTNS प्रणाली में कांडों एवं अभिलेखों का समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी पैट्रोलिंग करने, अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जनता से मधुर व्यवहार करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, मालखाना, हाजत अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को जनता के साथ संवेदनशील एवं पेशेवर व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक,नगर, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी,बीएससिटी तथा थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
Tags
क्राइम
