बोकारो के सेक्टर 8 बी में भाकपा माले लिबरेशन के मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इस क्रम में पूर्व भाजपा नेता राजू दुबे अपने समर्थकों के साथ भाकपा माले में शामिल हुए। इस दौरान विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी शहरी क्षेत्र में पहले से काफी मजबूत होगी। वहीं राजू दुबे ने कहा कि अब विस्थापितों, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के हितों के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। विस्थापितों की लंबित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए लगातार आंदोलन कर समस्याओं का निदान किया जाएगा। पार्टी के झारखंड राज्य कमेटी के सदस्य दिलीप तिवारी ने कहा कि राजू दुबे के पार्टी में शामिल होने से संगठन मजबूत होगा।
Tags
झारखण्ड
