शनिवार को उपायुक्त के उनके आवास में विस्थापित अप्रेंटिस संघ प्रतिनिधि एवं विस्थापित नेता के साथ एक बैठक हुई. जिसमें उपायुक्त ने लिखित आश्वाशन दिया कि 17 अगस्त को उच्चस्तरीय त्रिपक्षीय वार्ता की जाएगी। विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवं अन्य विस्थापित संगठनों द्वारा अकलू राम महतो स्मृति भवन विस्थापित स्टेडियम महुआर में शाम 05बजे आपातकालीन बैठक हुई. जिसमें से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उपायुक्त का विश्वाश मानसम्मान का आदर करते हुए उनके बातों को मानते हुए विस्थापित अप्रेंटिस संघ द्वारा घोषित 13 जुलाई को बोकारो स्टील प्लांट का सम्पूर्ण गेटबंदी शांतिपूर्ण आंदोलन को तत्काल स्थगित किया जाता है।
मांगों पर पहल नहीं होने पर होगा आंदोलन
अगर मांगों पर पहल नहीं होता है तो विस्थापित अप्रेंटिस संघ एवं अन्य विस्थापित संगठनों के द्वारा पुनः बोकारो स्टील प्लांट का संपूर्ण गेटबंदी किया जाएगा। मौके पर सुनील कुमार, चंद्रकांत कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार महतो, अजय महतो, रघुनाथ महतो, विक्रम कुमार, प्रदीप कुमार, मासूम, अजय, संतोष, कामरान, बबलू, छोटेलाल, आड़ी दीगर, सागर महली, राजू आदि मौजूद थे.
Tags
झारखण्ड
